Haryana
नरेंद्र मोदी के बतौर प्रधानमंत्री सबसे लंबा कार्यकाल होने पर हवन-यज्ञ कर दीर्घायु की कामना

हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को प्रधानमंत्री के पद पर कार्य करते हुए प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू से भी ज्यादा समय हो गया है। दोनों के समय का यदि तुलनात्मक अध्ययन किया जाए तो “जवाहर लाल नेहरू के 12 साल अंधेरी रात थे” और “प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 12 साल चमकता हुआ सूरज है”, जिसके तहत आज देश हर क्षेत्र में तरक्की का रहा है।
विज बुधवार को अम्बाला छावनी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री रहने के उपलक्ष्य पर आयोजित हवन यज्ञ के उपरांत पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। ऊर्जा मंत्री ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ हवन यज्ञ में हिस्सा लिया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दीर्घायु की कामना की।



