Haryana

प्रधानमंत्री से हर मुलाकात ने कुछ नया सिखाया, हरियाणा ने लिखी विकास की नई इबारत : रणबीर गंगवा

12 वर्षों के कार्यकाल को बताया विकास, सुशासन और जनसेवा का स्वर्णिम दौर

चंडीगढ़। हरियाणा के लोक निर्माण (भवन एवं सड़कें) तथा जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री रणबीर गंगवा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री पद पर 12 वर्ष पूरे होने पर उन्हें बधाई देते हुए उनके नेतृत्व को देश के विकास का मजबूत आधार बताया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की कार्यशैली और राष्ट्रहित के प्रति समर्पण ने देश को नई दिशा देने का काम किया है।

रणबीर गंगवा ने कहा कि उन्हें विभिन्न अवसरों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने और उनका मार्गदर्शन प्राप्त करने का अवसर मिला। हर मुलाकात ने उन्हें जनसेवा, अनुशासन और राष्ट्र निर्माण के प्रति नई सोच के साथ कार्य करने की प्रेरणा दी।

प्रधानमंत्री की कार्यशैली को बताया प्रेरणादायक

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कार्यप्रणाली प्रत्येक जनप्रतिनिधि के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का अथक परिश्रम, दूरदर्शी सोच और देशहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का दृष्टिकोण भारत को नई ऊंचाइयों तक ले गया है।

गंगवा के अनुसार, प्रधानमंत्री ने बीते 12 वर्षों में देश को विकास और सुशासन के नए मॉडल से जोड़ा है। आधारभूत ढांचे, जनकल्याण योजनाओं और डिजिटल परिवर्तन के क्षेत्र में भारत ने उल्लेखनीय प्रगति की है।

हरियाणा में भी दिखा विकास का प्रभाव

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की नीतियों और योजनाओं का सकारात्मक प्रभाव हरियाणा में भी स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है। सड़क, जलापूर्ति, ग्रामीण विकास और शहरी आधारभूत ढांचे के क्षेत्र में राज्य ने तेजी से विकास किया है।

रणबीर गंगवा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश ने आत्मनिर्भरता और वैश्विक पहचान की दिशा में मजबूत कदम बढ़ाए हैं। आज भारत विश्व मंच पर एक सशक्त और तेजी से उभरती अर्थव्यवस्था के रूप में अपनी पहचान बना चुका है।

जनकल्याण योजनाओं से बदली लोगों की जिंदगी

मंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं ने गरीब, किसान, युवा और महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने का कार्य किया है। प्रधानमंत्री ने शासन को पारदर्शी और जनहितकारी बनाने पर विशेष जोर दिया है।

उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले वर्षों में भारत विकसित राष्ट्र बनने की दिशा में और तेजी से आगे बढ़ेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button