Big Breaking: हरियाणा को मिले 33 नए नायब तहसीलदार, सरकार ने जारी की पोस्टिंग लिस्ट

चंडीगढ़: हरियाणा सरकार ने राजस्व प्रशासन में बड़ा बदलाव करते हुए 33 अधिकारियों को नायब तहसीलदार पद पर पदोन्नत करने के बाद उनकी नई तैनाती के आदेश जारी कर दिए हैं। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग (DR&DM) द्वारा जारी आदेशों के अनुसार सभी नवप्रमोटेड अधिकारियों को राज्य के विभिन्न जिलों और उपमंडलों में रिक्त पदों पर नियुक्त किया गया है।
राज्य सरकार के इस फैसले को राजस्व विभाग में लंबे समय से खाली पड़े पदों को भरने और प्रशासनिक कार्यों में तेजी लाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
डॉ. सुमिता मिश्रा ने जारी किए आदेश
राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव एवं वित्तीय आयुक्त डॉ. सुमिता मिश्रा द्वारा 2 जून 2026 को यह आदेश जारी किए गए। आदेशों में स्पष्ट रूप से कहा गया है कि सभी नव नियुक्त नायब तहसीलदार तुरंत प्रभाव से अपने नए कार्यस्थल पर कार्यभार ग्रहण करें। विभाग ने संबंधित अधिकारियों को बिना देरी नई तैनाती स्थल पर जॉइनिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।





