Haryana

कांग्रेस ने गुरुग्राम को बनाया मिलेनियम सिटी और आईटी हब, बीजेपी ने किया बर्बाद- हुड्डा

चंडीगढ़, 26 अगस्त । पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा है कि बीजेपी ने कांग्रेस की बनाई मिलेनियम सिटी गुरुग्राम को पूरी तरह बर्बाद कर दिया है। कांग्रेस सरकार के दौरान इसे आधुनिक और अंतरराष्ट्रीय स्तर का आईटी हब बनाया गया था, लेकिन बीजेपी ने इसे खुला समंदर बना दिया है। थोटी-सी बारिश होते ही सड़कें, गलियाँ और कॉलोनियाँ जलमग्न हो जाती हैं। सीवरेज व्यवस्था पूरी तरह ठप पड़ जाती है। निकासी और साफ-सफाई की कोई व्यवस्था दूर-दूर तक नजर नहीं आती।
भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि 12 साल से प्रदेश और केंद्र में सत्तासीन होने के बावजूद भाजपा के केंद्रीय मंत्री द्वारा गुरुग्राम की खस्ता हालत के लिए कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराना बेहद हास्यास्पद है। 12 साल बहुत लंबा समय होता है। इतने समय में एक पूरा का पूरा नया शहर बसाया जा सकता है, लेकिन बीजेपी पहले से बसे-बसाए एक आधुनिक शहर की व्यवस्थाओं तक को नहीं संभाल पाई।
कांग्रेस के कार्यकाल के दौरान गुरुग्राम में कभी भी इस तरह का जलभराव, गंदगी और अव्यवस्था नहीं देखी गई। लेकिन जब से भाजपा सत्ता में आई है, हर बारिश के बाद जलभराव, जाम और आम लोगों की परेशानियां नजर आती हैं।
आज पूरे गुरुग्राम में जगह-जगह गंदगी के ढेर लगे हुए हैं। गुरुग्राम समेत पूरे हरियाणा में सफाईकर्मी आंदोलनरत हैं, लेकिन बीजेपी उनकी जायज मांगों को पूरी तरह नजरअंदाज करने में लगी है। इसका खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ रहा है, क्योंकि बारिश के मौसम में गंदगी की वजह से कई बीमारियाँ फैल रही हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button