Chandigarh

हरियाणा में पर्यटन को मिलेगा नया आयाम, 30 मई को 6 ऐतिहासिक स्थलों पर होगी हैरिटेज एंड सिटी वॉक

चंडीगढ़, 19 मई: हरियाणा सरकार प्रदेश की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत को नई पहचान देने की दिशा में लगातार कदम बढ़ा रही है। इसी कड़ी में हरियाणा के विरासत एवं पर्यटन मंत्री Arvind Sharma ने घोषणा की कि 30 मई 2026 को प्रदेश के छह प्रमुख ऐतिहासिक और पर्यटन स्थलों पर दूसरी “हैरिटेज एंड सिटी वॉक 2026” आयोजित की जाएगी।

चंडीगढ़ में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान मंत्री ने इस कार्यक्रम का पोस्टर और विशेष ब्रोशर लॉन्च किया। उन्होंने बताया कि हरियाणा पर्यटन निगम की ओर से ‘आओ चलें अपनी विरासत के साथ’ अभियान के तहत यह आयोजन सुबह 6 बजे से 8 बजे तक किया जाएगा।

युवाओं को इतिहास और संस्कृति से जोड़ने की कोशिश

Arvind Sharma ने कहा कि इस पहल का मुख्य उद्देश्य युवाओं, विद्यार्थियों और महिलाओं को हरियाणा की ऐतिहासिक, धार्मिक और सांस्कृतिक धरोहर से जोड़ना है। उन्होंने कहा कि नई पीढ़ी को अपने इतिहास और सांस्कृतिक मूल्यों को समझने का अवसर मिलना चाहिए ताकि वे अपनी जड़ों से जुड़ सकें।

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री Nayab Singh Saini के नेतृत्व में राज्य सरकार विरासत स्थलों के संरक्षण, सौंदर्यीकरण और पर्यटन विकास पर गंभीरता से कार्य कर रही है। सरकार द्वारा इस दिशा में 100 करोड़ रुपये से अधिक की राशि खर्च की जा रही है।

इन 6 स्थानों पर होगी हैरिटेज एंड सिटी वॉक

सरकार ने इस बार प्रदेश के छह प्रमुख स्थलों को हैरिटेज एंड सिटी वॉक के लिए चुना है।

पंचकूला – पिंजौर

Yadavindra Gardens, गुरुद्वारा मंजी साहिब, भीमा देवी मंदिर स्थल संग्रहालय, धारामंडल पिंजौर और प्राकृतिक बावड़ी का भ्रमण कराया जाएगा।

मोरनी

ऐतिहासिक मोरनी किले का भ्रमण कराया जाएगा।

कुरुक्षेत्र

Jyotisar, सरोवर, विराट स्वरूप और महाभारत अनुभव केंद्र संग्रहालय को शामिल किया गया है।

सूरजकुंड, फरीदाबाद

Surajkund जलाशय से असोला-भाटी वन्यजीव अभयारण्य तक वॉक आयोजित होगी।

रेवाड़ी

सैंडपाइपर पर्यटक परिसर से बड़ा तालाब तक भ्रमण कराया जाएगा।

बल्लभगढ़

Raja Nahar Singh Palace से रानी की छतरी तक हैरिटेज वॉक होगी।

QR Code और वेबसाइट से होगा रजिस्ट्रेशन

पर्यटन मंत्री ने बताया कि प्रतिभागी क्यूआर कोड और वेबसाइट के माध्यम से पंजीकरण कर सकेंगे। इसके अलावा मौके पर पहुंचकर भी रजिस्ट्रेशन कराया जा सकता है।

उन्होंने बताया कि प्रति व्यक्ति 500 रुपये शुल्क रखा गया है, जिसमें पानी, चाय, कॉफी, टोपी और अल्पाहार की सुविधा दी जाएगी। सभी स्थलों पर हैरिटेज गाइड भी मौजूद रहेंगे, जो प्रतिभागियों को संबंधित स्थानों के इतिहास और महत्व की जानकारी देंगे।

महाभारत अनुभव केंद्र बनेगा आकर्षण का केंद्र

Arvind Sharma ने विशेष रूप से महाभारत अनुभव केंद्र का उल्लेख करते हुए कहा कि यह केंद्र युवाओं और विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीक के माध्यम से भारतीय संस्कृति और महाभारत काल को समझने का अवसर प्रदान करता है।

उन्होंने कहा कि सरकार भविष्य में हर महीने इस तरह की हैरिटेज वॉक आयोजित करने की योजना बना रही है, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग हरियाणा की सांस्कृतिक धरोहर से जुड़ सकें।

डेस्टिनेशन वेडिंग और पर्यटन विकास पर भी फोकस

पर्यटन मंत्री ने बताया कि सरकार पिंजौर, कालका और तीतरताल जैसे क्षेत्रों को पर्यटन हब के रूप में विकसित कर रही है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री Nayab Singh Saini द्वारा डेस्टिनेशन वेडिंग को बढ़ावा देने की घोषणा के बाद पिंजौर, मानेसर और खरखौदा को अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधाओं के अनुरूप विकसित किया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button