Haryana
हरियाणा में ठेके पर लगे रिटायर्ड अधिकारियों की छुट्टी, सरकार ने जारी किए नए आदेश

चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने सेवानिवृत्ति के बाद संविदा (ठेका) आधार पर कार्यरत कई अधिकारियों को पदमुक्त कर दिया है। मुख्यमंत्री के निर्देशों के बाद जारी आदेशों के तहत मंत्रियों के कार्यालयों और सचिवालय में तैनात रिटायर्ड अधिकारियों की सेवाएं तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दी गई हैं।




सरकार द्वारा जारी आदेशों के अनुसार महिला एवं बाल विकास मंत्री के विशेष वरिष्ठ सचिव के रूप में कार्यरत सेवानिवृत्त मुख्य लेखा अधिकारी हरिंदर पाल सिंह, विकास एवं पंचायत मंत्री के विशेष वरिष्ठ सचिव विपन कुमार, हरियाणा सिविल सचिवालय में मुख्य स्टाफ अधिकारी हरीश चंदर तथा शहरी स्थानीय निकाय मंत्री के निजी सचिव मुन्नी लाल सैनी को उनके पदों से हटा दिया गया है।



