ChandigarhHaryana

मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने फहराया तिरंगा, प्रदेशवासियों को दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर चंडीगढ़ स्थित अपने आवास पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस दौरान पुलिस जवानों ने राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। समारोह में राष्ट्रगान और वंदे मातरम् की गूंज के बीच देशभक्ति का माहौल नजर आया।

ध्वजारोहण कार्यक्रम में मौजूद अधिकारियों और कर्मचारियों ने देश की स्वतंत्रता, एकता, अखंडता और संप्रभुता को मजबूत बनाए रखने तथा अपने दायित्वों का पूरी निष्ठा से निर्वहन करने का संकल्प लिया।

शहीदों के बलिदान को किया याद

मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने स्वतंत्रता दिवस को देश के लिए गौरव और प्रेरणा का दिन बताया। उन्होंने कहा कि 15 अगस्त हमें उन स्वतंत्रता सेनानियों और वीर शहीदों के संघर्ष और बलिदान की याद दिलाता है, जिनके त्याग के कारण देश आजाद हुआ।

उन्होंने कहा कि देश और प्रदेश को आगे बढ़ाने में प्रत्येक नागरिक की भूमिका महत्वपूर्ण है। राष्ट्र की प्रगति और जनकल्याण के लिए सभी को अपनी जिम्मेदारियों का ईमानदारी और समर्पण के साथ निर्वहन करना चाहिए।

प्रदेश की सुख-शांति और प्रगति की कामना

मुख्य सचिव ने इस अवसर पर हरियाणा और देशवासियों के लिए सुख-समृद्धि, शांति और निरंतर प्रगति की कामना की। उन्होंने सभी प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं भी दीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button