हरियाणा में सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका! ग्रुप-डी भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, 10वीं पास उम्मीदवार तुरंत करें आवेदन
HSSC ने CET Group-D 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू की, जानें योग्यता, फीस, उम्र सीमा और आवेदन का पूरा तरीका

Haryana CET Group D 2026: हरियाणा में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लाखों युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) ने ग्रुप-डी पदों पर भर्ती के लिए कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (CET Group-D 2026) का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इसके साथ ही 19 जून से ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। इच्छुक उम्मीदवार निर्धारित तिथि तक आवेदन कर सकते हैं।
यह भर्ती अभियान उन युवाओं के लिए खास अवसर लेकर आया है, जो लंबे समय से सरकारी सेवा में जाने का सपना देख रहे हैं। आयोग ने पात्रता, आयु सीमा और आवेदन प्रक्रिया से जुड़ी सभी जरूरी जानकारियां भी जारी कर दी हैं।
कौन कर सकता है आवेदन?
ग्रुप-डी के अधिकांश पदों के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना जरूरी है। इसके अलावा अभ्यर्थी ने हिंदी या संस्कृत विषय का अध्ययन किया होना चाहिए।
आयु सीमा
- न्यूनतम आयु: 18 वर्ष
- अधिकतम आयु: 42 वर्ष
- आयु की गणना 3 जुलाई 2026 तक की जाएगी।
- आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट मिलेगी।
परीक्षा में पास होने के लिए कितने अंक चाहिए?
हरियाणा CET ग्रुप-डी परीक्षा में:
- सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को कम से कम 50% अंक हासिल करने होंगे।
- आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को 40% अंक प्राप्त करने पर पात्र माना जाएगा।
परीक्षा ऑफलाइन मोड में OMR शीट पर आयोजित होगी और प्रश्न हिंदी व अंग्रेजी दोनों भाषाओं में उपलब्ध रहेंगे।
आवेदन से पहले तैयार रखें ये दस्तावेज
ऑनलाइन फॉर्म भरने से पहले उम्मीदवारों को निम्न दस्तावेज तैयार रखने चाहिए:
- 10वीं की मार्कशीट
- पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो
- हस्ताक्षर
- आधार कार्ड
- जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
- निवास प्रमाण पत्र
- अंडरटेकिंग/घोषणा पत्र
आवेदन करने का पूरा तरीका
सबसे पहले उम्मीदवारों को वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) प्रक्रिया पूरी करनी होगी। बिना OTR के आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।
CET GROUP D हेतु रजिस्ट्रेशन शुरू हो गया है। अभ्यर्थी नीचे दिये गए लिंक के माध्यम से अपना रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।
रजिस्ट्रेशन शुरू होने की तिथि – 19.06.2026
रजिस्ट्रेशन हेतु अंतिम तिथि –
03.07.2026 (11;59 PM)रजिस्ट्रेशन हेतु लिंक:https://t.co/jCRhUuXB6h pic.twitter.com/l2aUAnsbms
— Himmat Singh (@advhimmatsingh) June 18, 2026
आवेदन प्रक्रिया
- OTR पोर्टल पर पंजीकरण करें।
- लॉगिन आईडी और पासवर्ड प्राप्त करें।
- HSSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- विज्ञापन संख्या 05/2026 के सामने दिए गए Apply Online लिंक पर क्लिक करें।
- व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारी भरें।
- आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
- आवेदन शुल्क जमा करें।
- फॉर्म सबमिट करने के बाद उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।
आवेदन शुल्क
पुरुष उम्मीदवार
- सामान्य वर्ग/अन्य राज्य: ₹500
- हरियाणा के आरक्षित वर्ग: ₹250
महिला उम्मीदवार
- हरियाणा की सामान्य, EWS एवं आरक्षित वर्ग की सभी महिला अभ्यर्थी: ₹250
आवेदन करते समय इन बातों का रखें विशेष ध्यान
फॉर्म भरते समय नाम, जन्मतिथि, बोर्ड रोल नंबर, अंक प्रतिशत और अन्य विवरण सही दर्ज करें। किसी भी प्रकार की स्पेलिंग या दस्तावेज संबंधी गलती आवेदन प्रक्रिया में परेशानी पैदा कर सकती है। अंतिम सबमिशन से पहले पूरी जानकारी एक बार जरूर जांच लें।



