Haryana

ट्रांसफार्मर लगाने में देरी, ठेकेदार के खिलाफ एफआईआर के निर्देश

मोरनी : हरियाणा सरकार की अंत्योदय की भावना को साकार करते हुए समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने तथा लोगों की समस्याओं का उनके घर-द्वार पर समाधान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रकृति की गोद में बसे मोरनी स्थित राजकीय बहुतकनीकी महाविद्यालय में जनसमस्याएं सुनीं और अधिकांश शिकायतों का मौके पर ही समाधान किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्हें प्राप्त सभी शिकायतों का संबंधित विभागों के माध्यम से शीघ्र समाधान सुनिश्चित किया जाएगा।

ग्राम पंचायत टिक्कर हिल्स में लो-वोल्टेज की समस्या के समाधान के लिए बिजली ट्रांसफार्मर लगाने में हुई देरी का कड़ा संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री ने बिजली विभाग को संबंधित ठेकेदार के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए। साथ ही, उन्होंने कार्य में लापरवाही बरतने वाले संबंधित अधिकारी के विरुद्ध भी सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button