Haryana

हर जोर जुल्म की टक्कर में संघर्ष हमारा नारा है… अनिल विज तुम्हारा है’

Ambala News : अम्बाला में प्रदर्शन कर रहे बिजली कर्मचारियों के बीच उस वक्त माहौल बदल गया जब हरियाणा के ऊर्जा मंत्री अनिल विज खुद ज्ञापन लेने पहुंच गए। मंत्री ने ना सिर्फ कर्मचारियों से बातचीत की बल्कि मंच से उनके नारों में अपना नाम भी जुड़वा दिया जिसके बाद पूरा नज़ारा ही बदल गया। किसी विभाग के सैकड़ों कर्मचारी प्रदर्शन कर रहे हो, जोर-जोर से सरकार विरोधी नारे लगा रहे हो और इसी बीच उसी विभाग का मंत्री खुद ज्ञापन लेने उन कर्मचारियों के बीच पहुंच जाए तो क्या हो।

ऐसा ही कुछ अनोखा नज़ारा बुधवार को अंबाला में देखने को मिला। दरअसल हरियाणा बिजली विभाग के सैकड़ों कर्मचारी हरियाणा भर से अम्बाला में इकट्ठे हुए थे और अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे। इसी बीच ऊर्जा मंत्री अनिल विज खुद ज्ञापन लेने इन कर्मचारियों के बीच पहुंच गए और माहौल पूरी तरह से बदल दिया। इस दौरान अनिल विज ने मंच पर आते ही कहा कि मैं खुद ज्ञापन लेने आपके बीच आ गया और ज़ब मैं यहां पहुंचा तो आप नारा लगा रहे थे कि ‘हर जोर जुल्म की टक्कर में संघर्ष हमारा नारा है,… इसमें अब आप एक लाइन और जोड़ दो… कि हर जोर जुल्म की टक्कर में संघर्ष हमारा नारा है, अनिल विज तुम्हारा है।

ज्ञापन लेने के बाद अनिल विज ने मंच से बिजली कर्मचारियों को आश्वासन दिया कि जो मांगें बिजली कर्मचारी उठा रहे हैं, वे सभी मांगों को जायज मानते हैं, कुछ को पूरा करने के लिए वे काम शुरू कर चुके हैं और कुछ को पूरा करने के लिए वे भी उनकी तरह जोर लगाएंगे और उन्हें पूरा करवाने की पूरी कोशिश करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button