Haryana
हरियाणा महिला आयोग में नई नियुक्तियां, उषा प्रियदर्शनी बनीं अध्यक्ष
मीना परमार को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी, पांच नए सदस्यों का भी हुआ मनोनयन

चंडीगढ़, 12 जून: हरियाणा सरकार ने महिला अधिकारों, सुरक्षा और सशक्तिकरण से जुड़े मामलों को और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से हरियाणा राज्य महिला आयोग का पुनर्गठन किया है। सरकार ने आयोग में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और पांच नए सदस्यों की नियुक्ति को मंजूरी दी है।
नई नियुक्तियों के तहत उषा प्रियदर्शनी को हरियाणा राज्य महिला आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है, जबकि मीना परमार को आयोग का उपाध्यक्ष बनाया गया है।




