हरियाणा में 15 अगस्त पर VIP ड्यूटी फाइनल: राज्यपाल यमुनानगर तो CM हांसी में फहराएंगे तिरंगा

Haryana 15 August 2026 : हरियाणा में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस पूरे उत्साह और गरिमा के साथ मनाया जाएगा। प्रदेश सरकार ने स्वतंत्रता दिवस समारोहों को लेकर जिला और उपमंडल स्तर पर ध्वजारोहण की जिम्मेदारियां तय कर दी हैं। इस बार राज्यपाल प्रोफेसर असीम कुमार घोष यमुनानगर में, जबकि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी नवगठित जिले हांसी में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे।
सरकार के कार्यक्रम के मुताबिक प्रदेश में जिला मुख्यालयों के अलावा उपमंडल, ब्लॉक और पंचायत स्तर पर भी समारोह आयोजित होंगे। निर्धारित स्थानों पर सुबह 9 बजे के तुरंत बाद राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा। वहीं शाम को चंडीगढ़ स्थित हरियाणा लोक भवन में ‘एट होम’ कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
किस जिले में कौन फहराएगा तिरंगा?
सरकार द्वारा तय कार्यक्रम के अनुसार अंबाला में ऊर्जा मंत्री अनिल विज, भिवानी में सांसद सुभाष बराला, चरखी दादरी में सांसद रेखा शर्मा और फरीदाबाद में राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री विपुल गोयल ध्वजारोहण करेंगे।
फतेहाबाद में स्कूल शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा, गुरुग्राम में विधानसभा उपाध्यक्ष डॉ. कृष्ण लाल मिड्ढा, हिसार में सांसद नवीन जिंदल और झज्जर में स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव मुख्य अतिथि रहेंगी।
इसी तरह जींद में सांसद संजय भाटिया, कैथल में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण कुमार बेदी, करनाल में जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री रणबीर गंगवा और कुरुक्षेत्र में विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे।
नारनौल में सांसद धर्मबीर सिंह, नूंह में सांसद कार्तिकेय शर्मा, पलवल में युवा सशक्तिकरण एवं उद्यमिता मंत्री गौरव गौतम को जिम्मेदारी दी गई है।
वहीं पंचकूला में महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रुति चौधरी, पानीपत में विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार, रेवाड़ी में खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंत्री राजेश नागर, रोहतक में सहकारिता मंत्री अरविंद कुमार शर्मा, सिरसा में कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा और सोनीपत में उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह ध्वजारोहण करेंगे।
उपमंडलों में भी तय की गई जिम्मेदारियां
जिला स्तर के साथ-साथ सरकार ने उपमंडल स्तर पर भी स्वतंत्रता दिवस समारोहों के लिए मुख्य अतिथियों की ड्यूटी निर्धारित की है।
अंबाला जिले के नारायणगढ़ में विधायक शैली चौधरी, अंबाला कैंट में एसडीएम और बराड़ा में गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष रामचंद्र कंबोज ध्वजारोहण करेंगे।
भिवानी जिले में लोहारू में विधायक सुनील सतपाल सांगवान, तोशाम में घनश्याम सर्राफ और सिवानी में कपूर सिंह को जिम्मेदारी मिली है। चरखी दादरी के बाढड़ा में विधायक उमेद सिंह राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे।
फरीदाबाद के बड़खल में विधायक धनेश अदलखा और बल्लभगढ़ में विधायक मूलचंद शर्मा ध्वजारोहण करेंगे। फतेहाबाद के टोहाना में विधायक सावित्री जिंदल और रतिया में विधायक जरनैल सिंह को जिम्मेदारी दी गई है।
गुरुग्राम के पटौदी में विधायक बिमला चौधरी, बादशाहपुर में विधायक सतीश कुमार फागना, मानेसर में विधायक मुकेश शर्मा और सोहना में विधायक तेजपाल तंवर ध्वजारोहण करेंगे।
हांसी के नारनौंद में विधायक विनोद भ्याना और हिसार के बरवाला में रणधीर पनिहार को जिम्मेदारी मिली है। झज्जर के बहादुरगढ़ में विधायक राजेश जून, बादली में महिला विकास निगम की चेयरपर्सन सुनीता दांगी और बेरी में वेयरहाउसिंग कॉरपोरेशन के चेयरमैन राम किशन शर्मा ध्वजारोहण करेंगे।
जींद, कैथल और करनाल में भी जिम्मेदारियां तय
जींद के जुलाना में कैप्टन योगेश बैरागी, सफीदों में विधायक राम कुमार गौतम, उचाना कलां में विधायक देवेंद्र चतरभुज अत्री और नरवाना में एचबीपीई के चेयरमैन मोहन लाल बडोली ध्वजारोहण करेंगे।
कैथल के गुहला में विधायक सतपाल जांबा और कलायत में देवेंद्र पांचाल को जिम्मेदारी दी गई है। करनाल के नीलोखेड़ी में विधायक भगवान दास, इंद्री में विधायक राम कुमार कश्यप, घरौंडा में विधायक जगमोहन आनंद और असंध में विधायक योगेंद्र सिंह राणा ध्वजारोहण करेंगे।
कुरुक्षेत्र के लाडवा में मंडलायुक्त, शाहाबाद में हरियाणा राज्य सहकारी कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक के चेयरमैन सुभाष कलसाना और पेहोवा में हरियाणा विमुक्त घुमंतु जाति विकास बोर्ड के चेयरमैन जसमेर सिंह बंजारा राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे।
दक्षिण हरियाणा से लेकर सिरसा-सोनीपत तक ड्यूटी फाइनल
महेंद्रगढ़ में विधायक ओम प्रकाश यादव, कनीना में विधायक कंवर सिंह और नांगल चौधरी में विधायक लक्ष्मण सिंह यादव को जिम्मेदारी मिली है।
नूंह के फिरोजपुर झिरका में हाउसफेड चेयरमैन सुभाष बंसल, तावडू में जिला परिषद अध्यक्ष जान मोहम्मद और पुन्हाना में विधायक मोहम्मद इलियास ध्वजारोहण करेंगे। पलवल के हथीन में विधायक मोहम्मद इसराइल और होडल में विधायक हरेंद्र सिंह जिम्मेदारी संभालेंगे।
पंचकूला के कालका में विधायक शक्ति रानी शर्मा, पानीपत के इसराना में विधायक प्रमोद कुमार विज और समालखा में विधायक मनमोहन भड़ाना राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे।
रेवाड़ी के बावल में विधायक डॉ. कृष्ण कुमार और कोसली में विधायक अनिल यादव ध्वजारोहण करेंगे। रोहतक के महम में मेडिकल काउंसिल के चेयरमैन सतीश खट्टर और सांपला में विधायक निखिल मदान को जिम्मेदारी मिली है।
सिरसा के कालांवाली में बीज विकास निगम के चेयरमैन देव कुमार शर्मा, डबवाली में श्रम कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष रोहताश जांगड़ा और ऐलनाबाद में किसान कल्याण प्राधिकरण की कार्यकारिणी समिति के सदस्य एवं अध्यक्ष राजपाल बेनीवाल ध्वजारोहण करेंगे।
सोनीपत के गन्नौर में विधायक देवेंद्र कादियान, खरखौदा में विधायक पवन खरखौदा और गोहाना में विधायक कृष्णा गहलावत राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगी।
यमुनानगर के बिलासपुर में विधायक रेनू बाला, छछरौली में अनुसूचित जाति आयोग की चेयरपर्सन बंतो कटारिया और रादौर में विधायक घनश्याम दास अरोड़ा ध्वजारोहण करेंगे।
गैरहाजिरी की स्थिति में अधिकारी करेंगे ध्वजारोहण
सरकार ने यह भी स्पष्ट किया है कि यदि निर्धारित मुख्य अतिथि किसी कारण से संबंधित स्थान पर नहीं पहुंच पाते हैं, तो वहां उपायुक्त, उपमंडल अधिकारी नागरिक अथवा तहसीलदार द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा।
इस व्यवस्था के साथ हरियाणा में 15 अगस्त के जिला, उपमंडल, ब्लॉक और पंचायत स्तर के समारोहों की तस्वीर अब साफ हो गई है। प्रदेशभर में स्वतंत्रता दिवस समारोहों को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं।



