हरियाणा सरकार की बड़ी कार्रवाई, चीफ स्टैम्प ऑडिटर सुशील कुमार निलंबित

चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर एक महत्वपूर्ण कार्रवाई करते हुए राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग (RDMD) में कार्यरत चीफ स्टैम्प ऑडिटर-I सुशील कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। इस संबंध में आदेश 5 जून 2026 को जारी किए गए।
सरकारी आदेश राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव एवं वित्तीय आयुक्त राजस्व (FCR) Sumita Misra के हस्ताक्षरों से जारी किया गया है। हालांकि आदेश में निलंबन के कारणों का विस्तृत उल्लेख नहीं किया गया है।
देखिए सस्पेंशन ऑर्डर की कॉपी…

सिरसा रहेगा मुख्यालय
जारी आदेश के अनुसार निलंबन अवधि के दौरान सुशील कुमार का मुख्यालय जिला राजस्व अधिकारी (DRO), सिरसा का कार्यालय निर्धारित किया गया है। उन्हें पूरे निलंबन काल में सिरसा में ही अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करनी होगी। इसके साथ ही स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि वे जिला राजस्व अधिकारी की पूर्व अनुमति के बिना मुख्यालय नहीं छोड़ सकेंगे।



